25 नवंबर 2014 - 19:11
 ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई।

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई।
ट्यूनीशिया के चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को बताया है कि अंतिम परिणामों के अनुसार “अलबेजी क़ाएद अस्सेबसी”39 प्रतिशत मतों के साथ प्रथम रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति “मुहम्मद अलमुंसिफ़ अलमरज़ूक़ी”दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 33 प्रतिशत मत प्राप्त किये। ट्यूनीशिया के चुनाव आयुक्त के अनुसार “हमा अलहमामी”तीसरे नंबर पर और “अलहाशेमी अलहामेदी”चौथे नंबर पर रहे।
संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए ट्यूनिशिया के चुनाव आयुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में अस्सेबसी और अलमरज़ूक़ी एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी होंगे। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि दोनों में से कोई भी पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं कर सका।
ज्ञात रहे कि सन 1956 में फ़्रांस से स्वतंत्र होने के बाद यह पहली बार है कि जब ट्यूनीशिया में स्वतंत्र तरीक़े से लोकतांत्रिक ढंग से मतदान हुआ है। ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति पद के लिए यह चुनाव रविवार को आयोजित हुए थे।